logo

मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह पत्नी संग कांग्रेस में शामिल हुए, पिछले महीने सांसद बेटे ने भी थामा है हाथ 

congress24.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्या ले ली है। बता दें कि पिछले ही महीने बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भी बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बृजेंद्र सिंह हिसार से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गये थे। बृजेंद्र सिंह ने सांसद सदस्यता और बीजेपी, दोनों से इस्तीफा देकर कांग्रेस को अपना लिया है। उनके पिता बीरेंद्र सिंह 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 


कांग्रेस में आने के बाद क्या बोले बीरेंद्र सिंह 
नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में घर वापसी के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, "मेरा कांग्रेस में शामिल होना न सिर्फ घर वापसी है, बल्कि ये विचारधारा की वापसी भी है। मैं ये बात इसलिए कह रहा हूं- क्योंकि मैंने मान्यताओं को निभाया है। देश में नेताओं के लिए व्यावहारिक रूप से कुछ गरिमा व मान्यताएं हैं, जिन्हें निभाना चाहिए क्योंकि मान्यताओं को निभाने से ही हमारा देश मजबूत होगा।" 


बीजेपी को कहा किसान विरोधी 
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वह इस्पात मंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे। घर वापसी पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी ने एक दशक में किसी को अपना नहीं बनाया। कहा, बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। किसानों के दो माह से अधिक समय से जारी आंदोलन की अनदेखी की जा रही है। कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष स्तर तक के नेता इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - Chaudhary Birendra SinghBirendra Singhelectioncongressbjp